जमशेदपुर के खासमहल स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को तुलसी भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव रंजन, हसन इमाम मलिक, अवधेश गिरी और धनंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “वृद्धाश्रम” विषयक नाटक, जिसमें समाज में बुजुर्गों की स्थिति को दर्शाया गया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा “विविधता में एकता” पर आधारित प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
अनुशासन और शिक्षा पर दिया जोर
उपायुक्त राजीव रंजन ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन, चरित्र निर्माण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अतिथियों ने बच्चों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अविनाश कुमार, अरुणाभूषण, रागिनी भूषण, अमित गिरी, विक्रम सिंह, चंद्रशेखर पर्वत, लूसी सिंह, इंद्रजीत कल्सी, अखिलेश्वर सिंह, राजकुमारी घोष और प्रसनजीत तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षकों और अभिभावकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह और विद्यालय सचिव सौरव गिरी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन के.सी भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डाईत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर निर्मला जी, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
