जमशेदपुर में नीट पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साकची गोलचक्कर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश

नवनीत मिश्रा ने कहा कि लगातार परीक्षा से जुड़े विवादों के कारण छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग उठाई गई।

सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करता रहेगा।

More From Author

जमशेदपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक निपटारा; 3.18 लाख से अधिक केस खत्म, ₹8.16 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न