खालसा मध्य/उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर। खालसा मध्य/उच्च विद्यालय बर्मामाइंस के प्रांगण में 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। इसके बाद विद्यालय के सचिव सरदार सुखपाल सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व और इस विशेष दिन से जुड़ी बातों को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साझा किया।सह-सचिव सरदार सतबीर सिंह ने शिक्षा के महत्व और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं।

शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बच्चों ने गिद्दा नृत्य से बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की गिद्दा नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सलविंदर सिंह, विद्यालय सचिव सरदार सुखपाल सिंह, सह-सचिव सरदार सतबीर सिंह सोमू, स्कूल इंस्पेक्टर सरदार रविंद्र सिंह गिल, सरदार जोगा सिंह, सरदार हरभजन सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य तथा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।समारोह का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

More From Author

साकची आमबागान में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा, बाइक से गिरा युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ा