चाईबासा सदर अस्पताल में संदिग्ध मौत: पुरुष वार्ड के छत से गिरकर मरीज की मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

चाईबासा। चाईबासा स्थित सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। खुंटपानी निवासी 40 वर्षीय प्रधान परू होनहागा की मौत पुरुष वार्ड के छत से गिर जाने के कारण होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

कमजोरी की शिकायत पर हुआ था भर्ती

जानकारी के अनुसार, प्रधान परू होनहागा 23 अक्टूबर को कमजोरी की शिकायत रहने पर सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका इलाज पुरुष वार्ड में चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार की देर रात या रविवार को अहले सुबह वह छत से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस और आला अधिकारियों को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल के आला अधिकारियों के साथ-साथ सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उक्त व्यक्ति की मौत छत से गिरने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, या किसी ने उसे मार दिया है

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मामले में अस्पताल प्रबंधन पर भी लापरवाही के सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि जब नर्सों द्वारा इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को मरीज की जांच करने को कहा गया, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए जांच नहीं की नर्सों का कहना था कि डॉक्टर ही जांच कर बता सकते थे कि उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

सुरक्षा दीवार के बावजूद गिरने पर संदेह

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुरुष वार्ड के बाहर लगभग तीन से चार फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। ऐसे में उक्त व्यक्ति इतनी ऊंची दीवार को पार करके कैसे गिर गया, यह एक गंभीर जांच का विषय है।अब पुलिस ही पूरे मामले की गहनता से जांच कर पाएगी और रहस्य से पर्दा उठा सकती है कि यह दुर्घटना थी या कोई आपराधिक घटना।

More From Author

चाईबासा: झारखंड में फ्रांसीसी पर्यटकों का दल, मझगांव के मध्य विद्यालय देवधर पहुंचा; ‘हो’ जनजाति संग्रहालय का अवलोकन कर हुए प्रभावित

सरायकेला में गौ तस्करी पर बवाल: ग्रामीणों ने तस्करों की स्कार्पियो को आग के हवाले किया, वाहन से बैलों को कराया मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.