सरायकेला में सनसनीखेज खुलासा: 10 दिन से लापता पति-पत्नी की हत्या, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मारा; 3 अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

सरायकेला: सरायकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व लापता हुए पति-पत्नी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर दोनों मृतकों के शवों को जमीन के अंदर से सड़े-गले अवस्था में बरामद किया है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि यह डबल मर्डर जमीन विवाद का परिणाम है। मृतक चैतन्यपुर निवासी ठाकुरा सरदार और उनकी पत्नी चांदमणि सरदार है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर ठाकुरा सरदार और उनकी पत्नी चांदमणि सरदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्याकर दी थी। हत्या के बाद, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपराधियों ने दोनों शवों को गांव के पास घने जंगल में दफना दिया था।

तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तफ्तीश शुरू की और हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। गिरफ्त में आए अपराधियों में लोथो सरदार, गोंदो सरदार और बुंदिया सरदार शामिल हैं।

पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेजे गए शव

पुलिस ने शवों को जमीन से निकालकर सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। हालांकि, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण मृतकों के सड़े-गले शवों को अंतिम कानूनी प्रक्रिया के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है।

एक और डायन-बिसाही का मामला

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने इसी संदर्भ में दो दिन पूर्व बरामद एक अन्य शव का भी जिक्र किया, जो क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की ओर इशारा करता है।दो दिन पूर्व रायजमा की एक बुजुर्ग महिला गुरुवारी सरदार का शव भी पुलिस ने सड़े-गले अवस्था में बरामद किया था। बताया गया कि डायन-बिसाही के अंधविश्वास के चलते महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसे जमीन में दफनाया गया था।पुलिस ने उक्त मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।एसपी ने कहा कि पुलिस इन जघन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

More From Author

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा बाल दिवस पर चतुर्थ बाल मेला 14 से 20 नवंबर तक:बच्चों की रचनात्मकता, शिक्षा, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा साकची का बोधी टेंपल मैदान

राष्ट्रहित में सैनिक समागम: झारखंड के 29 पूर्व सैनिक और वीर नारी सूरत रवाना, विकसित भारत 2025 के लिए लेंगे संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.