मानगो–पारडीह मुख्य मार्ग बंद करने पर विरोध उग्र, विधायक सरयू राय के समर्थकों ने रोका फ्लाईओवर निर्माण कार्य

Spread the love

जमशेदपुर। मानगो से पारडीह जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद किए जाने के प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समर्थक सड़क पर उतर गए। समर्थकों ने मुख्य मार्ग बंद करने के आदेश को जनविरोधी बताते हुए फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोक दिया और सड़क को पुनः आमजन के लिए खोल दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और फ्लाईओवर निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित हो गया है।

उपायुक्त के आदेश के बाद भड़का विरोध

कुछ दिन पहले जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मानगो फ्लाईओवर निर्माण के लिए मानगो–पारडीह मुख्य मार्ग को बंद करने का आदेश दिया था। प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा और कार्य की गति बढ़ाने के लिए मार्ग बंद करना आवश्यक था, लेकिन इस निर्णय ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी।इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में सरयू राय समर्थकों ने मौके पर जुटकर मार्ग बंदी की घोषणा को अस्वीकार किया और निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवाने की कार्रवाई की।

“फ्लाईओवर निर्माण का विरोध नहीं, जनता की परेशानी का मुद्दा”

विरोध का नेतृत्व कर रहे विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने मीडिया से कहा कि समर्थक फ्लाईओवर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रशासनिक निर्णय ने मानगो क्षेत्र की जनता के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है।उन्होंने कहा—“हम फ्लाईओवर निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं। हमारी मांग है कि पहले डिमना रोड फ्लाईओवर के निर्माण को पूरा किया जाए। उसके बाद ही इस रूट पर काम शुरू हो, ताकि लोगों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहे। बिना विकल्प दिए मुख्य मार्ग बंद करना आम जनता के साथ अन्याय है।”

रोजमर्रा की यातायात व्यवस्था चरमराई

मुख्य मार्ग बंद किए जाने से मानगो, आजादनगर, बाबूडीह, पारडीह और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों पर असर पड़ा।स्कूल–कॉलेज जाने वाले छात्र,ऑफिस जाने वाले कर्मचारी,रोजमर्रा के यात्री,व्यावसायिक वाहनों सबको लंबा रूट लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग बंद होने से जाम और अतिरिक्त समय की समस्या बढ़ गई है, जिसे देखते हुए विरोध तेज हुआ।

राजनीतिक रंग भी दिखने लगा

फ्लाईओवर निर्माण कार्य के रुकने से मामला अब राजनीतिक रूप लेता हुआ दिखाई पड़ रहा है। समर्थकों ने प्रशासन पर बिना जनसहमति के फैसला लेने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द समाधान निकालने की बात कही जा रही है।

More From Author

ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत, रेलवे व पुलिस विभाग में शोक

टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का भव्य आयोजन, 30 से अधिक संस्थानों ने दिखाया प्रतिभा का दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.