जमशेदपुर: जवान को कार से कुचलकर हत्या की कोशिश मामले में 3 गिरफ्तार; पुलिस से नाराजगी के कारण रची गई थी खूनी साजिश

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी के कदमा टोल ब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात जवान हीरालाल महतो को कार से कुचलकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 मनोज ठाकुर ने इस पूरी साजिश का खुलासा किया है।

3 जनवरी की मध्यरात्रि को हुआ था हमला

यह घटना 3 जनवरी 2026 की आधी रात की है। कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास जवान हीरालाल महतो मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत सफेद रंग की कार से उन पर जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने तेज रफ्तार कार जवान पर चढ़ा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने जाँच के दौरान घटना स्थल के आसपास के कैमरों को खंगाला। मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य डिजिटल इनपुट का सहारा लिया। गुप्तचरों के माध्यम से आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया।

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस का खुलासा

पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह (निवासी: जमशेदपुर),अंकित मुखी (निवासी: जमशेदपुर) और आदित्य मुखी (निवासी: जमशेदपुर)। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि आरोपियों के मन में पुलिस के प्रति पुरानी नाराजगी थी। इसी बदले की भावना के कारण उन्होंने मिलकर योजना बनाई और ड्यूटी पर तैनात जवान को निशाना बनाया।

कार जब्त, चौथे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार को जब्त कर लिया है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि फरार चल रहे चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि वर्दी पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ ऐसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।

More From Author

झारखंड के 14 मजदूर दुबई में फंसे: न मजदूरी मिल रही न खाना; वीडियो जारी कर सरकार से मांगी वतन वापसी की गुहार

नक्शा विचलन कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की ‘रोकटोक’; JNAC के अभियान पर लगा ब्रेक, बिल्डरों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.