झारखंड में ₹10,000 करोड़ का ‘वित्तीय सुराख’? सरयू राय का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला; पूछा– सरकारी खजाने का पैसा कहां गया?

Spread the love

जमशेदपुर: अपनी बेबाक बयानबाजी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के लिए मशहूर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोल दिया है। सरयू राय ने राज्य सरकार पर खजाने से 10,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान वित्त मंत्री से जवाब मांगा है।

पूर्व वित्त मंत्री के ऑडिट में हुआ खुलासा?

विधायक सरयू राय ने दावा किया कि यह मामला तब सामने आया जब पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने विभागीय ऑडिट कराया था।सरयू राय के अनुसार, पूर्व वित्त मंत्री ने इस भारी विसंगति को देखते हुए विभागीय सचिवों की बैठक बुलाई थी, लेकिन कोई भी सचिव इस वित्तीय अंतर का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर सरकारी खजाने से इतनी बड़ी राशि (10,000 करोड़) कहां गायब हो गई, इसका पता प्रशासन को भी नहीं चल रहा है।

बैठक से नदारद रहे सचिव, बढ़ी आशंका

सरयू राय ने वर्तमान वित्त मंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा वर्तमान वित्त मंत्री ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवों के साथ बैठक बुलाई थी, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि सचिव इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए। यह दर्शाता है कि दाल में कुछ काला है और अधिकारी जवाबदेही से बच रहे हैं।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच की मांग

सरयू राय ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्रालय से इस अरबों रुपये की हेराफेरी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा इस तरह ‘लापता’ होना एक बड़े वित्तीय घोटाले की ओर इशारा करता है, जिसकी गहराई से जांच होनी अनिवार्य है।

More From Author

आदित्यपुर निकाय चुनाव: पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह ने वार्ड 17 से भरा पर्चा; समर्थकों में उत्साह का माहौल

करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका कुंती महतो का राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.