जमशेदपुर: साकची इलाके में मंगलवार को ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां साधु के वेश में आए दो शातिरों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके गहने लेकर फरार हो गए।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मंजू देवी बाजार में खरीदारी के लिए आई थीं। बसंत सिनेमा के पास दो लोगों ने खुद को साधु बताकर उनसे बातचीत शुरू की।पहले पानी मांगकर भरोसा जीता, फिर बेटे पर संकट का डर दिखाया।
अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी
ठगों ने “संकट दूर करने के लिए पूजा” का झांसा दिया और महिला से गहने उतरवा लिए। कुछ देर में लौटाने की बात कहकर दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अजनबियों पर भरोसा न करें और अंधविश्वास से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
