जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाया ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस, लक्ष्मी नगर में उमड़ा समाज

जमशेदपुर :ब्रह्मर्षि विकास मंच, लक्ष्मी नगर इकाई की ओर से सोमवार को स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लक्ष्मी नगर स्थित बजरंगी बागान, हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस सभा में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसानों और समाज के लिए संघर्ष को किया याद

जिला सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक शशि सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने ब्रह्मेश्वर मुखिया के जीवन और उनके ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों और ग्रामीण समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। नक्सली हिंसा के दौर में उन्होंने किसानों की आवाज को बुलंद किया और समाज को एक नई दिशा दी।उनके विचार और सिद्धांत आज की पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं।

पुष्पांजलि और संकल्प सभा

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंच के पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि यह शहादत दिवस समाज को एकजुट कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मर्षि विकास मंच के महासचिव मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और लक्ष्मी नगर के स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More From Author

जमशेदपुर: विक्की की जगह भाई विकास को उतारा मौत के घाट, उलीडीह हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

साहू समाज का बड़ा फैसला: वित्तीय अनियमितता के दोषी राकेश साहू समाज से ‘आजीवन निष्कासित’, द्वारिका प्रसाद बने नए अध्यक्ष