जमशेदपुर जिला पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर जिला पुलिस को 40 नए चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों और कंट्रोल रूम के लिए रवाना किया।

पुलिस की पेट्रोलिंग क्षमता बढ़ेगी

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए इन नए वाहनों से जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिला पुलिस को 89 मोटरसाइकिल और 51 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।अब 40 नए वाहनों के शामिल होने से जिला पुलिस के संसाधन और मजबूत हुए हैं।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

एसएसपी ने कहा कि नए वाहनों की मदद से संवेदनशील और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही किसी आपराधिक घटना, आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

जरूरत के अनुसार थानों में तैनाती

पुलिस विभाग के अनुसार, नए पेट्रोलिंग वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और कंट्रोल रूम में जरूरत के आधार पर तैनात किया गया है। इससे पुलिस को घटनास्थल तक तेजी से पहुंचने और नियमित निगरानी रखने में सुविधा होगी।

आम लोगों की सुरक्षा होगी और मजबूत

नए वाहनों के जरिए पुलिस की मोबिलिटी और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

More From Author

सोन नद जल बंटवारा समझौते पर सरयू राय का सवाल, कहा- झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला

देश के आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिला अपना 30 बेड का अस्पताल, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन