जमशेदपुर: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी को किया सम्मानित

जमशेदपुर: आदित्यपुर निवासी होनहार छात्रा शांभवी तिवारी ने आईएससी 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सम्मानित करने पहुंचे कुणाल षड़ंगी

इस मौके पर कुणाल षड़ंगी (पूर्व विधायक एवं केंद्रीय प्रवक्ता, झामुमो) शांभवी के आवास पहुंचे और उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।उन्होंने शांभवी और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।

“अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा”

कुणाल षड़ंगी ने कहा कि शांभवी की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को

शांभवी तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार मेहनत को दिया।परिवारजनों ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह और युवा उद्यमी प्रतीक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More From Author

जमशेदपुर: ‘नकली पुलिस’ ने बुजुर्ग को ठगा; चेन छीनने का डर दिखाकर उतरवा लिए गहने, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

रामगढ़: रजरप्पा में सीसीएल सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, कोइहारा में छापेमारी कर 600 लीटर चोरी का डीजल जब्त