जमशेदपुर: शहर के एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की विशेष शाखा का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह चुनाव हर तीन वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।चुनाव पूरे हर्षोल्लास और सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी जॉनी मुखी, विजय सुंडी और रमेश प्रसाद की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई।
इन पदों पर हुआ चयन
चुनाव के बाद विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
अध्यक्ष: भगीरथ सोरेन
उपाध्यक्ष: पशुपति महतो, रुबीना टोप्पो
सचिव: अशोक बाँकीरा
सह सचिव: जुझार टुडू
कोषाध्यक्ष: कृष्णा आलड़ा
संघर्ष अध्यक्ष: राजकुमार महतो
संघर्ष मंत्री: शंकर मुखी
इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी सदस्यों को मनोनीत कर पदभार सौंपा गया।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव
कर्मचारी संघ के इस चुनाव में अस्पताल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
