जयदा मंदिर घाट पर सुवर्णरेखा में डूबा युवक, रील बनाते समय हुआ हादसा, एनडीआरएफ को बुलाया गया

सरायकेला-खरसावां: चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन जयदा मंदिर घाट पर सोमवार शाम सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से सनसनी फैल गई। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन तेज करने का निर्णय लिया है।

जमशेदपुर का रहने वाला था युवक

डूबे युवक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर, सिद्धू-कान्हू बस्ती, जोन नंबर-2 निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद चांडिल और चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।

दोस्त के साथ घूमने पहुंचा था जयदा मंदिर

जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ बाइक से चांडिल क्षेत्र घूमने निकला था। शाम के समय दोनों जयदा मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर के नीचे स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट की ओर चले गए। बताया जाता है कि दोनों ने नदी किनारे कपड़े उतारे, जिसके बाद प्रेम कुमार नहाने के लिए नदी में उतर गया, जबकि उसका दोस्त किनारे पर खड़ा होकर मोबाइल से वीडियो और रील बना रहा था।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद प्रेम कुमार गहरे पानी की ओर बढ़ गया और अचानक डूबने लगा। उसे डूबता देख आशुदेव ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी। देखते ही देखते युवक नदी की गहराई में समा गया।

देर रात तक नहीं मिला कोई सुराग

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आई। देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतें तथा रील और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम

More From Author

सोनारी एयरपोर्ट में फुल-स्केल इमरजेंसी मॉक ड्रिल, विमान दुर्घटना से निपटने की तैयारियों का हुआ परीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर टाटानगर में विशेष अभियान, लोगों को रेल सुरक्षा का दिया गया संदेश

Recent News