जमशेदपुर : संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, प्रधान जिला जज ने किया नेतृत्व

Spread the love

जमशेदपुर।संविधान दिवस के अवसर पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों, डालसा सचिव और कोर्ट कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया और संविधान निर्माताओं के योगदान एवं आदर्शों को याद किया। वातावरण देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।

लोकतंत्र की आधारशिला है संविधान : प्रधान जिला जज

प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूत आधारशिला है। इसके मूल सिद्धांत न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाना हर नागरिक व अधिकारी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला जीवंत मार्गदर्शक है।जज पाण्डेय ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

जिलेभर में हुआ प्रस्तावना पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर सिर्फ न्यायालय परिसर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों, सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।सभी स्थानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यों और कानून के शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश

जमशेदपुर जिले में आयोजित इस सामूहिक प्रस्तावना पाठ कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

More From Author

जमशेदपुर : महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर लंबे समय से रिक्त, शीघ्र स्थाई नियुक्ति की मांग—विजय आनंद मूनका

तकनीकी नवाचार का जश्न: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का समापन, 32 संस्थानों के छात्रों ने दिखाया कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.